{"_id":"5bd36b61bdec2269745573a2","slug":"111540582241-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ जाने से रोका तो सास पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ जाने से रोका तो सास पर चाकू से हमला
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी एक विवाहिता को उसकी सास ने रोका तो आक्रोश में आकर उसने चाकू से हमला कर दिया। पति ने भी जाने से रोका तो उसने अपने पति के हाथ पर दांत से काटकर घायल कर दिया। इसके बाद विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। उसने नाराजगी भी जताई थी। लेकिन इसके बाद भी वह चोरी छिपे प्रेमी से मिलती रही। बताया कि बृस्पतिवार को उसका प्रेमी घर पहुंचा तो वह उसके साथ जाने की जिद करने लगी। उसने और मां ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। आरोप है कि उसकी मां ने विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पत्नी को ऐसा करने से रोका तो उसने हाथ पर दांत से काटकर उसे भी घायल कर दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसकी पत्नी से इस संबंध में सच्चाई का पता लगाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।