{"_id":"5b2800be4f1c1b5d748b584d","slug":"111529348286-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शहर में कोई भी एजेंसी नहीं कर सकेगी खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शहर में कोई भी एजेंसी नहीं कर सकेगी खुदाई
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। शहर में आज से बरसात खत्म न होने तक एडीबी, ऊर्जा निगम, नगर निगम, एनएचएआई, गैस पाइपलाइन कंपनी समेत कोई भी विभाग सड़कों पर खुदाई का काम नहीं करेगा। जगह-जगह जलभराव से हो रही परेशानी को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही चेताया यदि पहले से खुदी सड़कों पर किसी प्रकार की जान या माल का नुकसान होता है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस दौरान विभागों को अधूरे कामों को दुरुस्त करना होगा।
गौरतलब है कि शहर में कई दिनों से एडीबी, नगर निगम, ऊर्जा निगम और गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनियां अपनी-अपनी लाइनें बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई का काम कर रही हैं। इससे जगह-जगह खोदकर छोड़े गए गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। सड़कों पर कीचड़ होने से चलना तक मुश्किल हो गया है। शहर में कई रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। संपर्क मार्गों की दयनीय हालत के विरोध लोग कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। काम पूरा नहीं होने पर इन दिनों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने सोमवार को विभिन्न विभागों को आदेश जारी करते हुए मानसून सत्र तक शहर में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है।
हाईवे पर स्लाइडिंग बैरियर लगाने की योजना
रुड़की। शहर में हाईवे पर जाम से निजात दिलाने को स्लाइडिंग बैरियर लगाकर डिवाइडर बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा मोहनपुरा से एमएच तक लगने वाले जाम से निपटने के लिए हाईवे किनारे गड्ढों में मिट्टी भरकर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। बजट के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आज मंगलवार को सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
यात्रा सीजन के चलते इन दिनों हाईवे पर जाम लग रहा है। इससे निजात दिलाने को पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। हाईवे किनारे बने गड्ढे परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि जाम से निजात दिलाने को मंगलवार को विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई गई है। कहां-कहां क्या दिक्कत है इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जेएम ने बताया कि एनएच के पास बजट का अभाव है। इसलिए कैंट बोर्ड और अन्य विभागों से बजट की व्यवस्था कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।