फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बैंकों पर केवल धनाढ्यों का नहीं, गरीबों का भी हक: निशंक.

बैंकों पर केवल धनाढ्यों का नहीं, गरीबों का भी हक: निशंक.

Sat, 21 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बैंकों पर केवल धनाढ्यों का नहीं, गरीबों का भी हक: निशंक.
रुड़की। ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत उज्ज्वला दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि योजना के तहत अभी तक 3.5 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि आठ करोड़ कनेक्शन और दिए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संचालित जनधन योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बैंकों में खाता खोलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रुड़की ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में सांसद निशंक ने 12 गांव की 72 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए। इसे दौरान इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता महिलाओं को स्वावलंबी, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। जिसके चलते पहले बहू-बेटियों के लिए शौचालय निर्माण का अभियान चलाया। अब उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से जनधन योजना के तहत खाता खोलने की बाबत जानकारी ली तो अधिकतर महिलाओं ने खाता न होने से इंकार किया। इस पर निशंक ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी को आदेशित किया कि वह एलडीएम से वार्ता कर इन महिलाओं का खाता खुलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा बैंकों पर केवल धनाढ्यों का हक नहीं गरीबों का भी पूरा अधिकार है। कार्यक्रम के दौरान 400 से अधिक लोगों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया। इनका सत्यापन कराने के बाद योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल, डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी, बीडीओ मनवेंद्र कौर, जेएम नरेंद्र भंडारी, एडीओ पंचायत सुखबीर सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष जय सिंह चौहान, आईओसी के नोड्ल अधिकारी मनीष पाटिल, जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सलीम, अरविंद गौतम, पुष्पेंद्र कुमार, योगेंद्रनाथ अरूण, श्यामवीर सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
किन लोगों को मिलना है लाभ
एससी, एसटी, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पा चुके लोग और अंत्योदय कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ दिया जाना है।
इनसेट
प्रत्येक फैक्ट्री से लिया जाए शौचालय बनाने का सहयोग
सांसद निशंक ने बीडीओ मनवेंद्र कौर से शौचालयों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। बीडीओ ने बताया जो लोग वर्ष 2011 तक पात्रता की श्रेणी में आए हैं। उनके घर शौचालय का निर्माण करवा दिया है। इसके बाद पात्र लोगों के शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। निशंक ने कहा कि इसके बाद भी यदि कुछ लोगों के घर शौचालय नहीं बनते तो भगवानपुर क्षेत्र स्थित 450 औद्योगिक फैक्ट्री प्रबंधकों से दस-दस शौचालय निर्माण का सहयोग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गैस कनेक्शन का कार्य किसने दिया एजेंसियों को-
कार्यक्रम के दौरान जब एक गैस एजेंसी के मालिक को मौके पर बुलाया गया तो बताया गया कि वह क्षेत्र में योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटने गए हैं। इस पर सांसद का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों को यह अधिकार किसने दिया है कि वह कनेक्शन का वितरण करे। उन्होंने तत्काल इसे बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गैस कनेक्शन वितरण का कार्य जनप्रतिनिधियों का है।

इनसेट
योजना के प्रचार से सांसद नाखुश
सांसद ने माइक पकड़ते ही सबसे पहले उन गांव के लोगों के बारे में जानकारी ली, जिन्हें योजना का लाभ दिया जाना था, लेकिन इन गांव से बेहद कम लोग मौके पर पहुंचे थे। प्रत्येक गांव से चार-पांच लोग मौके पर थे। इस पर सांसद ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed