{"_id":"598ca8f84f1c1bad2a8b4640","slug":"111502390520-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बचाव के लिए स्कूलों में लगेगी क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बचाव के लिए स्कूलों में लगेगी क्लास
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर। डेंगू से बचाव के लिए अब स्कूल, कालेज और मदरसों के जरिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के लिए अब प्रतिदिन अलग से क्लास लगेगी।
डेंगू से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से इसके बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के निर्देशानुसार स्कूल-कॉलेज और मदरसों में डेंगू के बारे में जानकारी देने की व्यवस्था की जा रही है। इनके जरिए छात्र-छात्राओं को डेंगू के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में बताया जाएगा। प्रार्थना सभा के बाद 15 मिनट तक डेंगू के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एक पंपलेट दिया गया है। उसके इसके लक्षण व उपचार के बारे में बताया गया है। साथ ही एस्प्रिन ग्रुप की कोई दवा जैसे निमसुलाइड, डिक्लोफिन व कोर्टिकोस्टेराइड का सेवन नहीं करने की जानकारी दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पीके सिंह के अनुसार इस बारे में एक पत्र सभी को भेजा गया है।