{"_id":"5ae4c0ba4f1c1b350b8b70cb","slug":"101524940986-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कई इलाकों में रही विद्युत कटौती, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कई इलाकों में रही विद्युत कटौती, लोग परेशान
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान रहे। कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
वहीं शाम को विद्युत लाइनों में कम वोल्टेज आने से विद्युत उपकरण फुंकने से बचे।
शनिवार को सोलानीपुरम स्थित बिजलीघर में मरम्मत करने पर दोपहर11:30 बजे से 3:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही । इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। कई दुकानों और ऑफिसों में कामकाज ठप रहा। विद्युत कटौती होने से आदर्श नगर, प्रेममंदिर मार्ग, हरिद्वार रोड, सोलानीपुरम की करीब 30 हजार आबादी प्रभावित रही। लोग बिजली जाने का कारण जानने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे, लेकिन ऊर्जा निगम की ओर से भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। वहीं दूसरी ओर रामनगर बिजलीघर में फाल्ट आने के कारण सुभाष नगर, राम नगर, शास्त्री नगर, गणेशपुर आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सिविल लाइन क्षेत्र में वोल्टेज के एकदम कम और ज्यादा होने से भी दिक्कत रही।
संपर्क करने पर रुड़की शहर के उपखंड अधिकारी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि ब्रह्मपुर में लाइन में बार-बार फ्यूज उड़ने के कारण वहां पर कुछ काम किया गया था। जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही।