फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गन्ने की रिजेक्ट प्रजाति बताकर काटी गई धनराशि का भुगतान करने की मांग

गन्ने की रिजेक्ट प्रजाति बताकर काटी गई धनराशि का भुगतान करने की मांग

Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गन्ने की रिजेक्ट प्रजाति बताकर काटी गई धनराशि का भुगतान करने की मांग
लक्सर। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने लक्सर शुगर मिल द्वारा किसानों की दो प्रजातियों को रिजेक्ट बताकर काटी गई धन राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शुगर मिल किसानों की काटी गई धनराशि का तत्काल भुगतान नहीं करती है तो एक जनवरी को भाकिसं क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर मिल परिसर में धरना देंगे तथा फैक्ट्री का चक्का जाम करेंगे। उन्होंने इस बाबत जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल ने पिछले वर्ष किसानों की 98247 व 98268 प्रजातियों को रिजेक्ट प्रजाति बताते हुए दस रुपये प्रति कुंतल की कटौती की थी। बाद में किसानों ने इस बाबत गन्ना मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया था। गन्ना मंत्री ने गन्ना विभाग से पूरे मामले की जांच कराई थी। इसके बाद उन्होंने गन्ना एवं चीनी आयुक्त को लक्सर शुगर मिल से किसानों का काटा गया भुगतान तत्काल कराने के आदेश दिए थे, लेकिन शुगर मिल ने गन्ना मंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा दिया। गन्ना मंत्री के आदेश को दो माह बीत जाने के बाद भी लक्सर शुगर मिल ने किसानों का काटा गया भुगतान नहीं दिया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल भुगतान जारी कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मिल ने आगामी 30 दिसंबर तक किसानों की काटी गई धनराशि का भुगतान नहीं किया तो भाकिसं के पदाधिकारी क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर मिल परिसर में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। पत्र भेजने वालों में भारतीय किसान संघ के महामंत्री कुशल पाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जयपाल फौजी, गोरख सिंह, राज सिंह, अनिल कुमार, राजपाल सिंह, अनूप कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed