फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   निकाय चुनावों में होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत: तिवारी

निकाय चुनावों में होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत: तिवारी

Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनावों में होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत: तिवारी
लक्सर। भाजपाइयों ने शनिवार को कस्बे में दो अलग-अलग स्थानों पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। इस दौरान नव नियुक्त जिला महामंत्री विकास तिवारी ने निकाय चुनावों में पार्टी को यूपी की तरह एकतरफा जीत दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को शिशु शिक्षा सदन स्कूल में आयोजित जिला महामंत्री विकास तिवारी का लक्सर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिला महामंत्री ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसका वह निष्ठा व ईमानदारी से पालन करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील चौहान ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए अभी से कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रामसिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल और महामंत्री भूपेंद्र निगम ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करना चाहिए। मौके पर अंबरीश गर्ग, सुदर्शन कपूर, अरुण शर्मा, सुभाष कश्यप, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र कश्यप, विवेक शर्मा, मनजीत वाल्मीकि, गुरनाम खालसा, गौतम, प्रणव शर्मा, अजय कश्यप, पवन कपूर, सत्यवीर सिंह, हिमांशु राजपूत, सुकरमपाल चौधरी, अमित नामदेव आदि शामिल रहे। भाजपा की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी को जिला उपाध्यक्ष और राजेंद्र नाथ मेहंदीरत्ता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर गोवर्धनपुर रोड पर आयोजित समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी को जिला उपाध्यक्ष व राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता को जिला मीडिया प्रभारी और आदित्य नागर को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया। इस मौके पर रामकुमार सिंह, सतेंद्र एडवोकेट, अश्वनी, चंद्रप्रकाश, मोनू पुंडीर, अंकित चौधरी, शुभम त्यागी, अरविंद चौधरी, रवि पंवार, अजय शर्मा, गोपाल पंवार, लोकेश और सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed