फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yogi returned after taking blessings from his mother

Rishikesh News: मां से आशीर्वाद लेकर लौटे योगी आदित्यनाथ

Sun, 08 Feb 2026 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 08 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Yogi returned after taking blessings from his mother
10-योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लगी प्रशंसको की भीड़।जागरूक पाठक
शुक्रवार शाम को अपने गांव पंचूर पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वापस लौट गए। इस दौरान उन्होंने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित दो मंजिला कक्षा कक्ष भवन के लोकार्पण सहित पंचूर गांव में निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




योगी आदित्यनाथ ने गांव में अपनी मां सावित्री देवी, बहन पुष्पा देवी, शशि देवी, भाई मानवेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र बिष्ट, महेंद्र बिष्ट आदि से मुलाकात की। वह घर पर ग्रामीणों से भी मिलते रहे। शाम सवा तीन बजे वह अपनी बुजुर्ग माता से मिलकर कमरे से बाहर निकले और अपनी दोनों बहनों और वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए विदा हुए।
विज्ञापन


---



महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

सीएम योगी दोपहर सवा तीन बजे गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे। प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर सीएम योगी का स्वागत किया। सीएम योगी ने परिसर में स्थापित महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। 128 बटालियन कश्याली के कर्नल एस सिद्दीकी और प्राचार्य के साथ महाविद्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। कर्मचारियों को परिसर में पौधे लगाने के निर्देश दिए। नवनिर्मित विज्ञान लैब एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। स्थानीय विधायक विधायक रेनू बिष्ट को खेल मैदान को मिनी स्टेडियम में विकसित करने के लिए कहा। अपराह्न में योगी आदित्यनाथ बिथ्याणी महाविद्यालय स्थित हेलिपैड से हेलिकाॅप्टर में सवार होकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट निकल गए। इस दौरान डॉ. गिरीराज सिंह, नरेश राणा, अर्चना शर्मा, महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रशांत कुमार, शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed