फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Workshop on digital library begins at AIIMS.

Rishikesh News: एम्स में डिजिटल लाइब्रेरी पर कार्यशाला शुरू

Fri, 17 Jul 2026 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Workshop on digital library begins at AIIMS.
चिकित्सकों व छात्रों को मिल रहा ई-रिसोर्सेज का प्रशिक्षण
विज्ञापन

देश-विदेश के विशेषज्ञ दे रहे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। मेडिकल छात्रों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को डिजिटल लाइब्रेरी संसाधनों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिए जाने के लिए एम्स में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई है। केंद्रीय पुस्तकालय की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूहों के विशेषज्ञ आधुनिक ई-रिसोर्सेज और शोध उपकरणों की जानकारी दे रहे हैं।
शुक्रवार को कार्यशाला का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल नॉलेज, चिकित्सा अनुसंधान और ई-संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे छात्रों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की शोध क्षमता और शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

डीन रिसर्च एवं लाइब्रेरी कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र हांडू ने कहा कि ऑनलाइन डेटाबेस, ई-जर्नल्स, संदर्भ प्रबंधन उपकरण और साक्ष्य-आधारित चिकित्सा साहित्य तक बेहतर पहुंच शोध कार्यों को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के पहले दिन वेब ऑफ साइंस (जेसीआर), क्लीनिकलकी, क्लीनिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकग्रा-हिल, बीएमजे, क्लेरिवेट, थीमे मेडवन प्लेटफॉर्म और एब्स्को इंफॉर्मेशन सर्विसेज सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन संस्थानों के विशेषज्ञों ने डिजिटल डेटाबेस, मेडिकल रिसर्च, एविडेंस बेस्ड क्लीनिकल डिसीजन, रिसर्च एवं पब्लिकेशन स्किल्स तथा इम्पैक्ट एनालिसिस पर प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पीआरओ डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को डिजिटल डेटाबेस और ई-रिसोर्सेज का प्रभावी एवं वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करना है।

कार्यक्रम में उप निदेशक (प्रशासन) लेफ्टिनेंट कर्नल गोपाल मेहरा, प्रो. जया चतुर्वेदी, प्रो. आशी चुग, प्रो. शालिनी राव, प्रो. रश्मि मल्होत्रा, डॉ. उदित चौहान सहित विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्य, पीएचडी शोधार्थी, मेडिकल छात्र और पुस्तकालय कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed