Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'We have to be serious about our dialect'

हमें अपनी बोली को लेकर गंभीर होना होगा-गांववासी

Sun, 11 Apr 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
'We have to be serious about our dialect'
ऋषिकेश। ग्राम्यांचल पत्रकार एसोसिएशन की ओर से ढालवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वर्तमान साहित्य में लोकभाषा का संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अपनी बोली और निरंतर हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में रामेश्वर प्रसाद सकलानी ‘मधु’ की ओर से लिखित पुस्तक ‘गढ़वाल शब्द अंज्वाल’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि हमें अपनी बोली को लेकर गंभीर होना होगा। जिस प्रकार प्रकार पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन हो रहा है और मैदानी क्षेत्रों में बस रहे लोग अपने छोटे बच्चों को गढ़वाली नहीं सिखा रहे हैं। यह चिंता का विषय है। रामकृष्ण पोखरियाल ने कहा कि आज पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिति यह हो गई है कि कई गांव वीरान हो गए हैं। विशालमणि पैन्यूली ने कहा कि आज जितने भी कलाकार आ रहे वे पाश्चात्य सभ्यता को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उससे हमारी संस्कृति प्रभावित हो रही है। अशोक क्रेजी ने कहा कि अपनी बोली भाषा बचाने के लिए पहले हमें अपने घर में गढ़वाली बोली बोलनी होगी। प्रबोध उनियाल ने कहा कि जिस प्रकार लोग गढ़वाली बोली बोलने से परहेज कर रहे हैं, उससे आने वाले सालों में गढ़वाली बोली विलुप्त हो सकती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक धनीराम बिंजोला, रमाबल्लभ भट्ट, ऋषि कंडवाल, रमेश बलूनी, पुष्पा ध्यानी, पुष्पा पांडेय, विनोद बड़थ्वाल, सूरी बड़थ्वाल, आरती चौहान, शोभा बड़थ्वाल, मीना बड़थ्वाल और दिनेश डबराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed