डोईवाला। हिमालय पंचवटी स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के अध्यक्ष पूर्व दर्जाधारी अरुण कुमार सूद ने बताया कि शुक्रवार से डोईवाला में होने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। बताया कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकाप्टर हादसे में निधन होने पर पूरा देश शोक में है। फाउंडेशन ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए डोईवाला में शुक्रवार से होने वाली वॉलीबाल प्रतियोगिता का स्थगित कर दिया है। उधर, सीडीएस के निधन पर पब्लिक इंटर कॉलेज में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, नरेश वर्मा, डीएस कंडारी, जेपी चमोली, आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, राधा गुप्ता और अमृता पटेल आदि मौजूद थे। वहीं प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल और महामंत्री चंद्रमोहन कोठियाल ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत ने अपने प्रयासों से देश की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए काम किया। श्रद्धाजंलि देने वालों में राजेंद्र वर्मा, नवल यादव, राजेश पांडे, चमनलाल, ज्योति यादव, मूलचंद सिल्सवाल, हेमा पुरोहित, संपूर्ण रावत, राजन गोयल, रामेश्वर लोधी, भारत गुप्ता और मनीष धीमान आदि मौजूद थे।