Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vehicles that crawl throughout the day

वाहनों को डायवर्ट करने को लेकर जाम, दिनभर रेंगरेंग कर चलते रहे वाहन

Sun, 11 Apr 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vehicles that crawl throughout the day
ऋषिकेश। हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी वाहनों को इंद्रमणि बडोनी चौक से वाया देहरादून डायवर्ट करने के दौरान बाईपास मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वहीं रोडवेज की बसें देहरादून देवबंद होकर दिल्ली गईं।
विज्ञापन

हरिद्वार में वाहनों की भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस की ओर से पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को इंद्रमणि बडोनी चौक से देहरादून भेजा गया। वाहन चालकों से पूछताछ के कारण इंद्रमणि बडोनी चौक से भद्रकाली तक जाम लग गया। वहीं टिहरी पुलिस की ओर से श्रीनगर और टिहरी नरेंद्रनगर की ओर से आने वाले छोटे बड़े वाहनों को बाईपास मार्ग पर भेजने से भद्रकाली से इंद्रमणि बडोनी चौक तक 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक जाम लगा रहा। पूरे दिन भर बाईपास पर पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। जो यात्री ऋषिकेश आए थे, उनके वाहनों को ढालवाला स्थित पार्किंग में पार्क कराया गया। वहीं रोडवेज की बसों को भी देहरादून देवबंद होकर दिल्ली भेजा गया। वहीं यातायात निरीक्षक द्वारिका प्रसाद ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसों को वाया चीला होकर हरिद्वार भेजा गया। बाकी भारी वाहनों को देहरादून भेजा गया।
विज्ञापन

कानपुर और लखनऊ रूट की बसें रद्द
रोडवेज की 20 बसों केे कुंभ मेले में हायर करने को लेकर डिपो में बसों की कमी के कारण अन्य रूट भी प्रभावित हो गए हैं। इससे डिपो में चालक परिचालकों की भी कमी पड़ गई। वहीं रोडवेज डिपो की ओर से लखनऊ और कानपुर रूट पर संचालित होने वाली बस सेवा को फिलहाल 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फोटो समाचार
-----
आज से त्रिवेणीघाट पर वाहनों की एंट्री पर रहेगी रोक
शाही स्नान को लेकर डीएम ने त्रिवेणीघाट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कुंभ चौकियों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। शाही स्नान को लेकर डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने त्रिवेणीघाट, योगनगरी रेलवे स्टेशन, कुंभ चौकियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने शाही स्नान तक त्रिवेणीघाट पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों के प्रवेश को रोकने के आदेश दिए।
उन्होंने शाम पांच बजे त्रिवेणीघाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन को त्रिवेणी घाट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस के जवानों को अलर्ट रखने, घाटों की सफाई, त्रिवेेणीघाट पर सोमवार से शाही स्नान तक घाट पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को भी घाटों की सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के आदेश दिए। त्रिवेणीघाट पर निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्लेटफार्म, यात्रियों के आने जाने के रास्ते और वेटिंग रूप आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में बनाई कुंभ चौकी और भरत विहार में बनाई गई कुंभ चौकी का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसडीएम वरुण चौधरी, सीओ डीसी ढौंडियाल, मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल और एसएनए विनोद लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed