फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vehicles jammed in Tirthnagari on weekends

वीकेंड पर तीर्थनगरी में वाहनों का लगा जाम

Sun, 15 Aug 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicles jammed in Tirthnagari on weekends
वीकेंड पर नेपालीफार्म से लेकर श्यामपुर तक लगी वाहनों की लाइन। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीर्थनगरी में सैलानियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। यहां संचालित होटल और कैंप पर्यटकों से पैक हो गए हैं। क्षेत्र में सैलानियों की भीड़ देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से नेपालीफार्म से लेकर तपोवन तक दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और ऋषिकेश क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। यहां संचालित होटल पर्यटकों से फुल हो गए हैं। इसके अलावा शिवपुरी, तपोवन, बैरागढ़, मोहनचट्टी, फूलचट्टी, घट्टूगाड़, नैल आदि जगहों पर संचालित कैप सैलानियों से भर गए हैं। पर्यटकों की आवाजाही से नेपालीफार्म से श्यामपुर चौकी दिनभर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बढ़ती गरमी और उमस से स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान दिखे। वहीं लक्ष्मणझूला रोड स्थित चंद्रभागा, कैलासगेट, शिवानंद द्वार, तपोवन तक दिनभर वाहन रेंगरेंग का चलते रहे। होटल और कैंप पर्यटकों ने एक सप्ताह पहले ही ऑनलाइन बुक कर दिए थे। होटल और कैंपों में कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed