फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   vaccination of animals

Rishikesh News: लंपी से बचाव के लिए पशुओं को लगाया जा रहा टीका

Fri, 06 Feb 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 06 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
vaccination of animals
वीरभद्र क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण करती पशुपालन विभाग की टीम- स्रोत-विभाग
पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को लंपी बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दो फरवरी से शुरू किया गया है। अभी तक करीब 700 पशुओं को टीका लगाया गया है। करीब चार साल पहले ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्राें में लंपी की बीमारी ने कहर बरपाया था। इस बीमारी के कारण कई पशुओं की मौत हुई थी। जिन पशुपालकों के पशुओं की मौत हुई थी उन्हें पशुपालन विभाग की ओर से मुआवजे के रूप में कुछ नहीं दिया गया था। अब विभाग की ओर से बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत उग्रसेन नगर स्थित बाबा काली कमली की गोशाला से की गई थी। उसके बाद वीरभद्र और कृष्णानगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। टीकाकरण के दौरान जिन पशुओं के कान में टैग नहीं थे, उनकी टैगिंग की जा रही है। विभाग की अलग अलग टीमें इस अभियान में लगी है।बिना पंजीकरण कुत्तों का हो रहा इलाज : नगर निगम ऋषिकेश और पशुपालन विभाग के मध्य समन्वय न होने के कारण बिना पंजीकरण के ही कुत्तों का इलाज हो रहा है। जो लोग अपने कुत्तों का इलाज कराने के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय ऋषिकेश में ला रहे हैं, वह पंजीकरण को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed