{"_id":"6a8c475c8b2461e60a068d02","slug":"uttarakhand-emerges-as-overall-champion-at-all-india-karate-championship-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-145499-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड बना ओवरऑल चैंपियन
Mon, 24 Aug 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र नागपुर दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर, विजेताओं को किया सम्मानित
ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड बना ओवरऑल चैंपियन
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर ओवरऑल टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। महाराष्ट्र (नागपुर) दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को समापन समारोह में विदुषी निशंक और भगत राम कोठारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल, शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। प्रतियोगिता महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने आयोजन की सफलता के लिए प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजे सिंह नेगी ने किया। मुख्य रेफरी विजय कुमार, फारूकी, रामू छेत्री, सुरेश चंद्र, मिंटू सैनी, वेद प्रकाश पांडे, कमल, आकाश उनियाल, कृष्ण, उज्ज्वल डबराल, कीर्तन भंडारी और श्रेयांश जोशी सहित निर्णायकों ने प्रतियोगिता में जिम्मेदारी निभाई। प्रतियोगिता में देशभर के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।