{"_id":"65d8e99c10bff9fcf9045994","slug":"under-the-regular-drone-medical-service-of-aiims-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-356667-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ब्लड कंपोनेंट्स लेकर नई टिहरी जिला अस्पताल पहुंचा ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ब्लड कंपोनेंट्स लेकर नई टिहरी जिला अस्पताल पहुंचा ड्रोन
विज्ञापन
I- 49 किमी की दूरी तय करने में लगा 33 मिनट का समय
I
I- एम्स ऋषिकेश में इसी माह शुरू हुई नियमित ड्रोन मेडिकल सेवाI
एम्स की नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा के तहत जिला चिकित्सालय नई टिहरी में ब्लड कंपोनेंट भेजे गए। 49 किमी की दूरी तय करने में 33 मिनट लगे। एम्स की ड्रोन मेडिकल सेवा अब तक करीब 18 उड़ानें कर चुकी हैं।
एम्स ने इसी माह से नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू की थी। प्रथम चरण में नई टिहरी, हिंडोलाखाल, चंबा, यमकेश्वर व कोटद्वार में उड़ाने जा रही है। शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश की मेडिकल ड्रोन सेवा को उप निदेशक ले. कर्नल अमित परासर ने नई टिहरी जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया। ड्रोन सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि एक यूनिट प्लेटलेट्स, दो यूनिट आरबीसी अस्पताल को भेजी गई। ब्लड कंपोनेंट की सुरक्षा के तहत कोल्डचेन के साथ इसका कुल वेट 1.8 किग्रा था।
एम्स हेलीपैड से सुबह 11.52 बजे ड्रोन सेवा को रवाना किया गया। फ्लाइट 33 मिनट में 49 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 12.25 बजे जिला चिकित्सालय, नई टिहरी गढ़वाल पहुंची। डॉ. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि एम्स ऋषिकेश राज्य, केंद्र सरकार व संस्थान की टेलीमेडिसिन सेवा के सहयोग से ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
कहा, इमरजेंसी मेडिसिन, रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा करने, चारधाम यात्रा के समय आपात स्थितियों व हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन पहुंचाने के लिए सीएचसी सेंटर, जिला अस्पतालों व अन्य दुर्गम क्षेत्रों की मैपिंग योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान ड्रोन सेवा टीम के सदस्य ममता रतूड़ी, शिवानी भट्ट, ऋषभ कोटियाल ने सहयोग किया।