फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   UKD demonstrated for land law

यूकेडी ने भू-कानून के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 13 Aug 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
UKD demonstrated for land law
डोईवाला मे भू कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन करते यूकेडी कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल ने भू-कानून बनाने की मांग को लेकर जौलीग्रांट चौक पर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर जनसमुदाय से कानून बनाने के लिए किए जा रहे संघर्ष में सहयोग देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कानून बनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते उक्रांद नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में बड़े पैमाने पर भू-माफिया सक्रिय हैं। विधानसभा में ग्रामीणों की पुश्तैनी जमीनों को बेचने के लिए विवश हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि सरकार भू-कानून के नाम पर कमेटी बनाने की बात कहकर जनता को गुमराह कर रही है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सशक्त भू-कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में संजय बहगुणा, प्रमोद डोभाल, धर्मवीर सिंह, शशिधर वेदवाल, सुलोचना, सविता श्रीवास्तव, सरोज रावत, मंजू रावत, निर्मला भट्ट, तारा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed