{"_id":"589788bd4f1c1bc64fe82d7f","slug":"ujvala-not-take-off-the-center-of-the-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवान नहीं चढ़ रही केंद्र की उज्ज्वला योजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवान नहीं चढ़ रही केंद्र की उज्ज्वला योजना
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
gas cylender
- फोटो : demo pice
केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना यमकेश्वर ब्लॉक के गांवों में परवान नहीं चढ़ पा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस एजेंसी से कम कीमत पर उपलब्ध होने वाला घरेलू गैस कनेक्शन का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इससे पात्र इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्र के गरीब लोगों की जिंदगी धुआं रहित बनाने के लिए लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की है। इस योजना के तहत बीपीएल धारकों को गैस एजेंसी से लगभग 16 सौ रुपये में गैस कनेक्शन मिलने का प्रावधान है।
विज्ञापन
इसके लिए गांव स्तर पर सामाजिक आर्थिक जाति गणना की गई थी, लेकिन इस गणना के तहत सूची में पात्र लोगों के बजाय अपात्र लोगों के नाम शामिल हैं। ग्राम पंचायत सिंदुडी प्रधान अरुण जुगलान ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत सिंदुडी गांव में 12 परिवार, कुरेलगांव में तीन परिवार, बैरागढ़ में 12 परिवार समेत करीब 30 परिवारों को योजना का लाभ मिलना था, लेकिन जो परिवार पलायन कर गए हैं उन लोगों के नाम सूची में है। इसके बावजूद जरूरतमंद लोगों के नाम सूची में नहीं है।
विज्ञापन