{"_id":"58c05b124f1c1b6d43dc7180","slug":"udhamsinghnagar-and-tehri-district-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमसिंहनगर और टिहरी जिले ने जीते मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमसिंहनगर और टिहरी जिले ने जीते मैच
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
एमआईटी ढालवाला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आए टीम के खिलाडी।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय टिहरी गढ़वाल की ओर से ढालवाला स्थित एमआईटी में तीन दिवसीय अंडर- 16 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। इनमें उधमसिंहनगर और जिला टिहरी की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन
नरेंद्रनगर के कोषाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्घाटन मैच नरेंद्रनगर हॉस्टल और उधमसिंहनगर के बीच खेला गया। जिसमें उधमसिंहनगर ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 109 रनों का लक्ष्य रखा। जबाव में नरेंद्रनगर हॉस्टल टीम 101 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला शिवा एकेडमी ऋषिकेश और टिहरी जिले की टीम के मध्य हुआ। इसमें शिवा एकेडमी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 94 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी गढ़वाल की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रवि शर्मा, सूरज श्याम शर्मा, रवि कुमार, राहुल कुमार, शिल्पा, सुनीता और प्रीति शामिल थे। इस अवसर पर एमआईटी संस्थान के चेयरमैन एचजी जुयाल, निदेशक रवि जुयाल, दीपक कुमार, शशिभूषण बडोनी, सुरेंद्र सिंह नेगी, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।