{"_id":"693c7def156a32a5fc053711","slug":"two-minors-who-went-out-for-tuition-went-missing-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-855494-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ट्यूशन के लिए निकली दो नाबालिग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ट्यूशन के लिए निकली दो नाबालिग लापता
Sat, 13 Dec 2025 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणझूला क्षेत्र से ट्यूशन के लिए ऋषिकेश निकली दो नाबालिग लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि दोनों नाबालिग किसी युवक के संपर्क में थी। दोनों की अंतिम लोकेशन रामनगर में ट्रेस हुई है।
बीते बृहस्पतिवार शाम को दो नाबालिग लक्ष्मणझूला क्षेत्र से ट्यूशन पढ़ने के लिए ऋषिकेश आई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों किसी लड़के के संपर्क में थीं। पुलिस उसकी लोकेशन, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
सीसीटीवी व तकनीकी सर्विलांस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग जानकी पुल से विक्रम में बैठकर ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचीं। बाद में हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में सवार होकर उन्होंने कपड़े भी बदले। उनकी अंतिम लोकेशन रामनगर क्षेत्र में ट्रेस हुई है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला भुवन पुजारा ने बताया कि तीन टीमें सक्रिय रूप से तलाश में जुटी हैं।