{"_id":"58e14fc74f1c1b533e5b47a7","slug":"two-exotic-foreigners-from-ramjula-in-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दो विदेशी रामझूला से गंगा में कूदे, अनहोनी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत दो विदेशी रामझूला से गंगा में कूदे, अनहोनी टली
अमर उजाला ब्यूरो/ ऋषिकेश।
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
रामझूला पुल के रस्सों पर झूलते विदेशी, नशे की मस्ती में झूमते विदेशियों ने इसके बाद उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी।
- फोटो : amar ujala.
नशे में धुत दो विदेशी पर्यटक रविवार को पहले रामझूला पुल के सपोर्टिंग तारों में काफी देर झूलते रहे, इसके बाद दोनों ने गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद वह नदी में तैरते हुए मुनिकीरेती के शत्रुघ्न घाट पर आ गए। इस दौरान झूला पुल के आसपास तमाशबीन लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। करीब आधा घंटे चले इस घटनाक्रम की महज सौ मीटर दूरी पर स्थित थाना मुनिकीरेती को भनक तक नहीं लगी। घटनाक्रम के मुताबिक नशे में धुत दो विदेशी रविवार दोपहर करीब 11 बजे शिवानंद (रामझूला) पुल के एक ओर लगे सपोर्टिंग तारों पर मुनिकीरेती छोर से चढ़ गए।
विज्ञापन
इस दौरान वह काफी देर तक कभी उन पर तारों पर बैठकर तो कभी खड़े होकर करतब दिखाते रहे। उन्हें ऐसा करते देख मौके पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
इस वाकये के प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मणझूला निवासी अर्जुन भंडारी ने बताया कि करीब आधा घंटे तारों पर अजीब हरकतें करने के बाद दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि इस दौरान उनके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई।
धर, इस बाबत थाना मुनिकीरेती पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है। टिहरी के एसएसपी एनएस नपलच्याल ने बताया कि क्षेत्र में कुछ फक्कड़ बाबाओं द्वारा विदेशियों को नशा उपलब्ध कराते हैं, यह पुलिस के संज्ञान में है। ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। हालांकि उन्होंने रविवार के घटनाक्रम के संज्ञान में होने से इनकार किया है।