{"_id":"09cccb5c3d97f50729266d0e84813f37","slug":"two-elephants-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क आ धमके दो हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क आ धमके दो हाथी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून लच्छीवाला हाईवे पर सोमवार को दो हाथी एक साथ अचानक सड़क पर आ धमके। करीब 15 मिनट तक यातायात ठप रहा। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों को जंगल में खदेड़ा। सोमवार को शाम छह बजे के आसपास दो हाथी लच्छीवाला जंगल में बनी जंगलात चौकी के पास से होते हुए अचानक हाईवे पर आ गए।
विज्ञापन
अंधेरा होने के कारण आवाजाही करने वाले वाहनों की लाइट में दिखाई दिया तो दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया। संभवत: सड़क पार करने के लिए हाथी आए। करीब पंद्रह मिनट तक दोनों हाथी हाईवे पर खडे़ रहे। सूचना मिलते ही वन रेंज कार्यालय में मौजूद गश्ती दल मौके पर आ गया और हाथियों को खदेड़ कर जंगल की ओर किया।
विज्ञापन
दून की ओर से आ रहे डोईवाला निवासी कुलदीप त्यागी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण हाथी दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे पर हाथी के खडे़ होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। गौरतलब है कि अक्सर इस क्षेत्र में हाथी सड़क पार कर जंगल में आवाजाही करते रहते हैं। वन कर्मियों के अनुसार कुछ देर हाईवे पर खड़ा होने के बाद दोनो हाथी जंगल में चले गए थे।
विज्ञापन