फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two arrested with 104 grams of smack

Rishikesh News: 104 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 104 grams of smack
डोईवाला। एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स ने कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम के साथ मिलकर 104 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर बरेली से स्मैक लेकर आ रहे थे। देर रात एएनटीएफ और डोईवाला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि टीम ने विशाल जोशी और दिलशाद दोनों निवासी ब्रह्मपुरी लोहियानगर पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 104 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक बरेली से लाकर स्थानीय युवाओं को बेचते हैं। बताया कि छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करते हैं। पूछताछ के आधार पर मिली जानकारियों से एसटीएफ अब इन नशा तस्करों की कुंडली खंगाल रही है। इनसे जुड़े लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed