फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two accused who cheated in the name of getting job arrested

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी दबोचे

Tue, 21 Sep 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused who cheated in the name of getting job arrested
ऋषिकेश। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का थाना रायवाला पुलिस ने खुलासा किया है। थाना पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रायवाला में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि बीते 10 अगस्त को दीपक कुमार पुत्र मनोहर सिंह पंवार निवासी प्रतीतनगर रायवाला ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि अजय शर्मा निवासी हरिपुरकलां ने अपने दोस्त दीपक पांडेय और नीतू वर्मा के साथ मिलकर उनसे और अन्य व्यक्तियों से दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 35-35 हजार रुपये ठगे थे। काफी समय बीत जाने के बाद उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। गठित टीम ने बीते रविवार को रायवाला में तीनपानी पुलिया के पास दीपक चंद्र सेमवाल उर्फ पांडेय, उर्फ राहुल निवासी मकान नंबर 5, गांव-पाली, पोस्ट-अंजनी सैण, कोटिपाली, जनपद टिहरी गढवाल और नीतू वर्मा, निवासी वार्ड नंबर पांच, शिवपुरी कॉलोनी, डाकपत्थर थाना विकासनगर, जनपद देहरादून को वाहन समेत गिरफ्तार किया। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि इनमें से अजय शर्मा को बीते 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। जिसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम अन्य दो सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर बीते रविवार को दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed