{"_id":"58af38b04f1c1b8716b24861","slug":"tv-actor-karan-sharma-and-tiara-arrived-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी कलाकार करन शर्मा और टियारा पहुंचे तीर्थनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी कलाकार करन शर्मा और टियारा पहुंचे तीर्थनगरी
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
टीवी कलाकार करन शर्मा को परिवार संग पुष्पगुच्छ भेंट करते व्यवस्था परिवर्तन मंच के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे सिंह नेगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपोखरी स्थित घमंडपुर निवासी छोटे पर्दे के अभिनेता करन शर्मा पत्नी टियारा के साथ बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी पहुंचे। इस दौरान व्यवस्था परिवर्तन मंच के पदाधिकारियों ने दोनों का स्वागत किया। इस अवसर पर करन ने कहा कि टियारा उनके लिए लकी हैं।
विज्ञापन
शादी करने के बाद से उन्हें कई अच्छे आफर मिले और काला टीका सीरियल में भी काम करने का मौका मिला। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता, बंधनी, मोही एक पहचान में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभा चुके करन शर्मा गुमानीवाला में अपनी छोटी बहन ललिता के देवर संदीप भट्ट की शादी में परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मीडिया कर्मियों से बातचीत में करन ने बताया कि टियारा से शादी करने के बाद मुझे तुरंत काला टीका सीरियल में काम मिल गया। बीते 16 नवंबर को करन और टियारा परिणय सूत्र में बधे थे। व्यवस्था परिवर्तन मंच के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे नेगी, लोक गायक धूम सिंह रावत, डा. दीक्षा पयाल प्रिया क्षेत्री, मनोज नेगी, आशुतोष कुड़ियाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन