फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Traders returned to the enforcement team to conduct raids

छापेमारी करने पहुंचे प्रवर्तन दल को व्यापारियों ने लौटाया

Mon, 22 Feb 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Traders returned to the enforcement team to conduct raids
ऋषिकेश। लाजपत राय मार्ग स्थित एक ट्रांस्पोर्टर के यहां छापेमारी करने पहुंची विभाग के प्रवर्तन दल को को व्यापारियों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि टीम यहां एक ट्रक में पहुंचे सामान की जांच-पड़ताल करने पहुंची थी।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद राज्य कर विभाग के प्रवर्तन दल ने शहर के लाजपत राय मार्ग स्थित ट्रांस्पोर्टर के यहां छापेमारी की कार्रवाई की। लेकिन इस दौरान गोदाम मालिक के मौके पर मौजूद न होने के चलते नगर उद्योग व्यापार महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि जब मौके पर गोदाम मालिक ही मौजूद नहीं है तो प्रवर्तन दल कैसे छापेमारी कर सकता है। इधर, विभाग के असिस्टेंट कमिशनर, सचल दल शशिकांत दूबे ने बताया कि यह रूटीन की चेकिंग थी। टीम को एक ट्रक से माल उतरने की सूचना मिली थी। इस दौरान बाजार में गहमागमी की स्थिति बनी रही। मौके पर नगर उद्योग व्यापार महासंघ से जुड़े राजीव मोहन, अजय गर्ग, मनोज कालरा, नरेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, राजेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed