फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   To overcome the traffic jam near the railway gate, Valley

Rishikesh News: करोड़ों की लागत से वैली ब्रिज तैयार, यातायात फिर भी बदहाल

Sat, 16 Mar 2024 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
To overcome the traffic jam near the railway gate, Valley
Iचौड़ीकरण का कार्य अभी तक नहीं हो पाया पूराI
विज्ञापन


बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर रेलवे फाटक के पास लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए करोड़ों की लागत से वैली ब्रिज तैयार किया गया है। लेकिन फिर भी मार्ग पर यातायात व्यवस्था बदहाल बनी हुई।

लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से श्यामपुर फाटक पर जाम की समस्या से निजात के लिए करीब 4.13 करोड़ की लागत से वैली ब्रिज का निर्माण किया गया है। ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस नए वैली ब्रिज पर यातायात भी सुचारू कर दिया है। लेकिन एनएच के करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी जाम की समस्या यथास्थिति बनी हुई है। जिसका कारण रेलवे की कार्य में लेटलतीफी है।
विज्ञापन




एनएच की ओर से रेलवे को फाटक चौड़ीकरण करने और उस पर सड़क निर्माण के लिए 77 लाख रुपये दे दिए गए हैं। हालांकि निर्माण पूरा करने की अंतिम तिथि आगामी 20 मार्च है। जिसके लिए मात्र चार दिन शेष हैं। लेकिन रेलवे चौड़ीकरण का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iब्रिज की लंबाई 24 मीटरI

एनएच अधिकारियों के अनुसार ब्रिज की लंबाई 24 मीटर और चौड़ाई 3.75 मीटर रखी गई है। जबकि ब्रिज से ऋषिकेश की ओर सड़क का नया पेच करीब 250 मीटर और ब्रिज से हरिद्वार की ओर सड़क का पेच करीब 200 मीटर रखा गया है। वहीं ब्रिज के दोनों ओर बनाए जाने वाले नए पेच की चौड़ाई 7 मीटर रखी गई है।




I
I

Iवैली ब्रिज और सड़क निर्माण के लिए 20 मार्च तक का समय तय किया गया है। विभाग की ओर से ब्रिज और सड़क को यातायात के लिए दुरुस्त कर दिया गया है। रेलवे को 77 लाख रुपये विभाग की ओर से दिए गए हैं। जिससे रेलवे अपने 110 फीट के क्षेत्र में चौड़ीकरण और सड़क दुरुस्त करने का कार्य करेगा। - प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता, एनएचI


---



रिटर्निंग वॉल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फाटक गेट के शिफ्टिंग का कार्य भी सप्ताह भर के अंदर पूरा हो जाएगा। एक सप्ताह के भीतर फाटक चौड़ीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। - पीयूष पाठक, डीआरएम तकनीकी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed