फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   To get relief from the heat, people are extensively using

गर्मी : फ्रिज का ठंडा पानी व शीतलपेय बिगाड़ रहा स्वास्थ्य

Mon, 29 Apr 2024 03:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
To get relief from the heat, people are extensively using
Iगले में खराश, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे लोग, सरकारी व निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में इलाज के लिए आ रहे लोगI
विज्ञापन


गर्मी लगातार बढ़ रही है। गर्मी से निजात पाने लोग फ्रिज का ठंडा पानी व कोल्डडि्रंक्स का लोग जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। फ्रिज का ठंडा पानी व कोल्डडि्रंक्स का सेवन स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। लोग गले में खराश, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों में आजकल वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है।

मौसम में बदलाव के साथ ही पारा लगातार बढ़ रहा है। इससे लोग गर्मी से परेशान हैं। पंखों के साथ-साथ अब कूलर और एसी भी घरों में चल रहे हैं। वहीं, ठंडे पेय पदार्थों की भी मांग काफी बढ़ गई है। लोग फ्रिज में रखे ठंडे पानी का इस्तेमाल सामान्य रूप से कर रहे हैं। इसी तरह से जमकर कोल्डडि्रंक्स, मैंगोशेक, ठंडी लस्सी आदि पीने के साथ-साथ आइसक्रीम का भी लुत्फ उठा रहे हैं। इन ठंडे पदार्थों का इस्तेमाल स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। इससे वायरल का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल रुड़की के पूर्व फिजिशियन डॉ. अर्पित सैनी ने बताया कि बाहर से आने पर तुरंत ही कूलर के सामने बैठना और फ्रीज का ठंडा पानी या फिर कोई अन्य शीतल पेय पदार्थ का सेवन करना, बेहद नुकसानदायक है। बाहर से आने पर शरीर गर्म रहता है। ऐसे में शीतल पेय पदार्थ के तुरंत सेवन से शरीर का तापमान बदल जाता है। जो बीमारी का कारण है। इससे गले में खराश पैदा हो जाती है। नाक से पानी बहने लगता है। साथ ही शरीर थका-थका लगता है। बुखार भी हो जाता है। उल्टी-दस्त की भी शिकायत बढ़ रही है। इसलिए फिलहाल इन दिनों फ्रिज के ठंडे पानी, कोल्डडि्रंक्स आदि से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिदिन वायरल से पीड़ित अनेक मरीज उनके पास उपचार को आ रहे हैं। मौसम को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा कूलर के आगे न सोएं। सोते समय चादर जरूर लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed