{"_id":"577040d84f1c1bc97379b0ba","slug":"tirthnagri-buzzing-with-tourists-on-weekends","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेड पर पर्यटकों से गुलजार तीर्थनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेड पर पर्यटकों से गुलजार तीर्थनगरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 27 Jun 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
वीकेंड पर मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार रहा। उमस भरी गर्मी में पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। वाहनों का दबाव बढ़ने से कई किमी का जाम लगा रहा।
विज्ञापन
वीकेंड पर रविवार को भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से पर्यटकों ने सैर सपाटे के लिए तीर्थनगरी का रुख किया। जिस कारण मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मण झूला क्षेत्र सुबह से ही पर्यटकों से पट गया। शिवानंद गेट से लेकर रामझूला पुल और स्वर्गाश्रम तक जहां तहां पर्यटक ही नजर आ रहे थे। पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से अव्यवस्थाएं भी हावी रही।
विज्ञापन
रामझूूला पुल पर आवाजाही में दिक्कत हुई। पुल पार करने में घंटे भर से अधिक समय लगा। अव्यवस्थाओं के बीच पर्यटकों ने राफ्टिंग की और गर्मी से बचने के गंगा में अठखेलिया करते नजर आए। हरिद्वार-लक्ष्मझूला मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से पुरानी चुंगी तिराहा, घाट चौक, दून तिराहा, चंद्रभागा पुल, शिवानंद गेट तक जाम का झाम रहा। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड को जमकर पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन