फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three-day Buddha Purnima Festival begins in Muni ki reti

मुनिकीरेती में तीन दिवसीय बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव शुरू

Wed, 10 May 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Wed, 10 May 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three-day Buddha Purnima Festival begins in Muni ki reti
मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में आयोजित महोत्सव में उमड़े लोग । - फोटो : amarujala

पिरामिड स्प्रीचुअल सोसाइटी मूवमेंट संस्था की ओर से मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट विश्रामगृह में मंगलवार देरशाम तीन दिवसीय बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव विधिवत शुरू हो गया। इससे पूर्व संस्था की ओर से त्रिवेणीघाट से मुनिकीरेती तक गंगा स्वच्छता और शाकाहार के संदेश के उद्देश्य से   रैली निकाली गई। इसमें स्थानीय कलाकारों, व्यापारियों व ध्यान योग के विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


इस दौरान लोगों से मोक्षदायिनी को स्वच्छ व निर्मल बनाने और शाकाहार अपनाने का आह्वान किया गया। मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में मंगलवार देर शाम विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों के आध्यात्मिक उन्नयन के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की नितांत आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने गंगा रिजॉर्ट में संस्था द्वारा तैयार किए गए पिरामिड का लोकार्पण भी किया। संस्था प्रमुख डीएलएन शास्त्री ने बताया कि पिरामिड लोगों के आध्यात्मिक व मानसिक विकास के लिए स्थापित किया गया है। पिरामिड स्प्रीचुअल सोसाइटी मूवमेंट संस्था की ओर से चारोंधामों में जीएमवीएन के विश्रामगृहों में इस तरह के पिरामिड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विवेकानंद पिरामिड ट्रस्ट लुधियाना के अध्यक्ष अनिल भारती, स्वामी वेदानंद, डीएलएन शास्त्री, उमेश अग्रवाल, फार्मर सीबीआई डायरेक्टर डा. डीआर कार्तिकेयन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed