फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News 3 classes running in one room in Chilhad GIC at chakrata

Rishikesh: चिल्हाड़ GIC में गजब हाल...एक कमरे में चल रहीं तीन-तीन कक्षाएं, बरामदे में पढ़ने को मजबूर बच्चे

Thu, 12 Sep 2024 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

राजकीय इंटर कॉलेज चिल्हाड़ में 135 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में कक्षों का अभाव होने के कारण के कक्षा छह, सात, आठ एक कक्ष में चल रही है।

विज्ञापन
Rishikesh News 3 classes running in one room in Chilhad GIC at chakrata
राजकीय इंटर कॉलेज चिल्हाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकराता ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र त्यूणी के राजकीय इंटर कॉलेज चिल्हाड़ में एक ही कक्ष में तीन-तीन कक्षाएं चल रही हैं। इस कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ने और शिक्षकों को पढ़ाने में दिक्कत हो रही है। कई बार छात्र-छात्राओं को बाहर बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जाता है। विद्यालय भवन में सात कक्षाएं है, लेकिन कक्ष चार ही हैं।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज चिल्हाड़ में 135 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में कक्षों का अभाव होने के कारण के कक्षा छह, सात, आठ एक कक्ष में चल रही है। वहीं, कक्षा नौ और 11 एक कक्ष में संचालित की जाती हैं। बोर्ड की परीक्षा के चलते कक्षा 10 और 12 के छात्रों को अलग-अलग कक्षों में पढ़ाया जाता है। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र दत्त बिजल्वाण ने बताया कि पहले पुराने और नए दोनों भवनों में कक्षाएं चल रही थीं। बताया कि पुराना भवन बेहद जर्जर हो चुका था। वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग की जांच टीम ने निष्प्रोज्य घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवतियों को भी मिलेगी हेली एंबुलेंस की सुविधा, सीएस ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि तब से नए भवन के चार कक्षों में सात कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने उसी दौरान शिक्षा विभाग को समस्या बताते हुए पत्र भी लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि 20 अप्रैल में भी बीईओ को विद्यालय की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव भेजा गया था। उसके बाद भी किया ने समस्या का संज्ञान नहीं लिया। बताया कि पांच सितंबर को भी समिति ने नया प्रस्ताव भेजा था। प्रभारी प्रधानाचार्य तनवीर हाशिर ने बताया की कक्ष की कमी के चलते कई बार छात्र-छात्राओं का बरामदे में पढ़ाना पढ़ रहा है।

विद्यालय की ओर प्रस्ताव आया था। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। ब्लॉक के विद्यालयों की समस्याओं को लेकर एक बैठक होनी है। उसमें भी समस्या को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
- बुशरा, बीईओ, चकराता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed