{"_id":"5875430a4f1c1b1729ba9f3f","slug":"thousands-blown-from-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगा उड़ाई हजारों की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सेंध लगा उड़ाई हजारों की नकदी
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि उत्पाद वाली एक बंद दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने सोमवार रात हजारों की नकदी उड़ी दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की जानकारी ली।
विज्ञापन
दुकान मालिक सुुनील शर्मा ने बताया कि गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपये और दो डिब्बों में रखी छह हजार की रेजगारी चोरी हुई है। दून मार्ग पर कोठारी मार्केट में सुनील शर्मा की दुकान है। रोज की तरह शर्मा बीते सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंदकर घर गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी पूनम शर्मा दुकान पहुंची ता शटर से ताले टूटे और शटर ऊपर उठा हुआ था। इसके बाद पूनम ने आसपास के दुकानदारों को जानकारी दी। चोरों ने नकदी के अलावा कुछ नहीं ले गए हैं। कोतवाल एसएस सामंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन