फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There was a crowd of passengers at the roadways bus stand

Rishikesh News: रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी रही भीड़

Sun, 09 Nov 2025 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
There was a crowd of passengers at the roadways bus stand
- रोडवेज की 15 बसों के देहरादून रैली में जाने से बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन

- यात्रियों को बसों का करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। सप्ताहांत पर रोडवेज बस अड्डे पर भीड़ लगी रही। रोडवेज की 15 बसों के प्रधानमंत्री की रैली में देहरादून जाने से स्थिति बिगड़ गई। यात्रियों को देहरादून और हरिद्वार जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा। जो भी रोडवेज बस आ रही थी यात्री उसी के पीछे दौड़ रहे थे।
देहरादून में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में मुख्यालय से 15 रोडवेज बसों को एआरटीओ ऋषिकेश के सुपुर्द करने के आदेश मिले थे। ऋषिकेश डिपो की ओर से 15 बसों को शनिवार को एआरटीओ ऋषिकेश के सुपुर्द किया गया था। रोडवेज बसों के देहरादून जाने से रविवार को स्थिति बिगड़ गई। जिन बसों को देहरादून भेजा गया उन बसों में देहरादून, हरिद्वार और दिल्ली रूट की बसें हैं। इन बसों के रैली में जाने से ऋषिकेश से हरिद्वार और देहरादून के लोकल का संचालन प्रभावित रहा। यात्रियों को आईएसबीटी में बसों का इंतजार करना पड़ा। जो भी बस आ रही थी उस बस के पीछे यात्री दौड़ रहे थे। यह स्थिति सुबह से शाम तक रही। रोडवेज के अधिकारियों ने अनुबंधित बस चालकों से अतिरिक्त फेरे लगवाकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन

-----------
रोडवेज की 15 बसाें को देहरादून रैली में भेजा गया था। यह बसें शनिवार को एआरटीओ ऋषिकेश के सुपुर्द की गई थी। वीकेंड पर हरिद्वार और देहरादून रूट पर यात्रियों का दबाव था। कुछ बसाें के अतिरिक्त फेरे लगवाकर स्थिति नियंत्रित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अबरार अहमद, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ऋषिकेश रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed