फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra 2024 There is disappointment among the pilgrims due to closure

Rishikesh News: पंजीकरण बंद होने से तीर्थयात्रियों में मायूसी, काउंटर खुलने के इंतजार में बैठे रहे

Thu, 16 May 2024 01:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2024 01:58 PM IST
सार

चारधाम यात्रा पर जाने से पहले उत्तराखंड सरकार ने पंजीकरण की बाध्यता लागू किया है। पंजीकरण काउंटर बंद होने से अभी तक वे लोग कैंप परिसर में ही ठहरे हुए हैं। टीवी स्क्रीन पर वे चारधाम के हालत भी देख रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 There is disappointment among the pilgrims due to closure
चारधाम यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

14 मई से चारधाम यात्रा के पंजीकरण बंद होने से तीर्थयात्रियों में मायूसी है। बुधवार को विभिन्न प्रांतों से आए तीर्थयात्री ट्रांजिट कैंप परिसर में पंजीकरण काउंटर खुलने के इंतजार में बैठे रहे। कई तीर्थयात्री कैंप परिसर में लगे एलसीडी स्क्रीन पर चारधाम यात्रा का प्रसारण देखते रहे।

विज्ञापन


बुधवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण काउंटर बंद होने से झांसी की तीर्थयात्री सोनिया रावत और निर्मला तिवारी ने बताया कि वह पहली बार चारधाम यात्रा पर आए हैं। तीन वाहनों में उनके साथी ऋषिकेश पहुंचे हैं। यात्रा पर जाने से पहले उत्तराखंड सरकार ने पंजीकरण की बाध्यता लागू किया है। पंजीकरण काउंटर बंद होने से अभी तक वे लोग कैंप परिसर में ही ठहरे हुए हैं। टीवी स्क्रीन पर वे चारधाम के हालत भी देख रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra:  धाम के लिए निकली रुद्रनाथ की उत्सव डोली, 18 मई को खुलेंगे पंच केदार में चतुर्थ केदार के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा प्रशासन की ओर से उनके लिए कैंप परिसर में व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। मोबाइल चार्ज, शौचालय, डोरमेट्री, भोजन आदि की व्यवस्थाएं कैंप परिसर में है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द पंजीकरण काउंटर खुले और वे लोग चारधाम यात्रा के लिए रवाना हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed