{"_id":"66459768e8fa5106f90683f5","slug":"rudranath-doli-leaves-for-dham-fourth-kedar-rudranath-temple-doors-in-panch-kedar-will-open-on-18th-may-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: धाम के लिए निकली रुद्रनाथ की उत्सव डोली, 18 मई को खुलेंगे पंच केदार में चतुर्थ केदार के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: धाम के लिए निकली रुद्रनाथ की उत्सव डोली, 18 मई को खुलेंगे पंच केदार में चतुर्थ केदार के कपाट
Thu, 16 May 2024 11:17 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 16 May 2024 11:17 AM IST
सार
पूजा-अर्चना के बाद आज रुद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंचेगी और 17 मई को डोली देर शाम रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
रुद्रनाथ की उत्सव डोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुवार को गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर परिसर से रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से रुद्रनाथ की प्रतिमा को विधि-विधान से मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया। आज पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंचेगी और 17 मई को डोली देर शाम रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी। 18 को प्रात: पांच बजे विधि-विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: अमेरिका की सिमोना ने ध्यान गुफा में की दो दिन साधना, इस सीजन की पहली साधक, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इस वर्ष मंदिर की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी प्रधान पुजारी वेदप्रकाश भट्ट संभालेंगे। मंदिर परिसर में स्थित रुद्रनाथ डोली निवास स्थल पर भगवान रुद्रनाथ की विशेष पूजा आयोजित हुईं।