फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There has been a demand to stop the operation of vehicles

Rishikesh News: गलियों में वाहनों का संचालन रोकने के लिए डीजीपी से मिलेंगे पेंशनर्स

Mon, 11 Mar 2024 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
There has been a demand to stop the operation of vehicles
Iरामझूला से आईएसबीटी आने के लिए शार्टकट रास्ते का प्रयोग करते हैं वाहन चालकI
विज्ञापन


सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनि की रेती-ढालवाला ने चौदह बीघा के आंतरिक मार्गों पर आईएसबीटी और रामझूला जाने वाले वाहनों का संचालन रोकने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में डीजीपी से मिलने का निर्णय भी लिया है।

रविवार को आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष शूरवीरसिंह चौहान और कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि रामझूला से आईएसबीटी जाने और आईएसबीटी से रामझूला जाने के लिए के लिए ई- रिक्शा, आटो, विक्रम चालक चौहद बीघा के आंतरिक मार्गों का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे चौदह बीघा के अंदर संकरी गलियों में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन




इन वाहनों का गलियों के अंदर संचालन होने से छात्र छात्राओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों का गलियों से संचालन रोकने में मुनि की रेती और ऋषिकेश पुलिस की ओर से कोई कवायद नहीं की जा रही है। जबकि पेंशनर्स की ओर से पूर्व में थानाध्यक्ष मुनि की रेती और थानाध्यक्ष ऋषिकेश को ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने बताया कि बैठक में गोविंद जेठूडी, भगवान सिंह सुरियाल, जगदम्बा भट्ट ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शीला रतूडी, उमा, पुष्पा उनियाल, महालक्ष्मी बिजल्वाण, विरेन्द्र कृषाली, हृदयराम सेमवाल, विशालमणि पैन्यूली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed