फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Youth Disaster Response Volunteer training program has concluded.

Rishikesh News: युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Sun, 07 Dec 2025 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
The Youth Disaster Response Volunteer training program has concluded.
जौलीग्रांट। एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठवें बैच का समापन हुआ। कुल 68 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिए गए। जिनमें 48 महिला और 21 पुरुष शामिल रहे। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से दिया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र की ओर से चयनित युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा, सामान्य आपदा प्रबंधन, सर्च तकनीकों एवं रोप रेस्क्यू से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक व व्यावहारिक दोनों रूपों में व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों की आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करने के लिए मॉक एक्सरसाइज, ग्राउंड प्रैक्टिस, उपकरण संचालन और टीम-समन्वय आधारित अभ्यासों को विशेष रूप से शामिल किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed