फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The work of equipping Anganwadi centers and

Rishikesh News: वाईफाई और टेलीफोन सुविधा से लैस हो रहे आंगनबाड़ी और सरकारी स्कूल

Tue, 27 Feb 2024 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The work of equipping Anganwadi centers and
Iबीएसएनएल ने 100 से अधिक केंद्रों और स्कूलों में स्टॉल कर दिए हैं वाईफाई कनेक्शनI
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना डोईवाला से जुड़े हुए आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों को वाईफाई से लैस करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीएसएनएल ने क्षेत्र में अब तक 100 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में वाईफाई कनेक्शन स्टॉल कर दिए हैं। वाईवाई के साथ ही टेलीफोन की भी सुविधा दी गई है।

जौलीग्रांट बीएसएनएल एक्सचेंज द्वारा जौलीग्रांट, रानीपोखरी, थानों आदि क्षेत्रों में 100 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में वाईफाई और टेलीफोन लगा दिया गया है। जूनियर हाईस्कूल कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सोलंकी ने कहा कि उनके स्कूल में निशुल्क वाईफाई और टेलीफोन लगा दिया गया है। स्कूली बच्चे जरूरत पड़ने पर अपने घर फोन कर सकेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती लक्ष्मी कोठियाल ने कहा कि उनके केंद्र में वाईफाई लगाया गया है। जिससे ऑफिस कार्य और स्मार्ट क्लास चलाने में मदद मिलने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन






I- बाल विकास परियोजना डोईवाला के अंतर्गत 320 आंगनबाड़ी और 18 मिनी आंगनबाड़ी है। वाईफाई लगने से आंगनबाड़ी वर्कर को ऑनलाइन ऑफिस कार्य करने में मदद मिलेगी। वहीं भविष्य में आंगनबाड़ी को स्मार्ट होने पर पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। - नेहा सिंह, सीडीपीओ डोईवालाI
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iसरकार के निर्देश पर आंगनबाड़ी और सरकारी स्कूलों में निशुल्क वाईफाई और टेलीफोन लगाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग सौ से अधिक वाईफाई और टेलीफोन लगाए जा चुके हैं। वाईफाई में इंटरनेट स्पीड 200 से 300 एमबीपीएस तक होगी। - मयंक शर्मा, एसडीओ, बीएसएनएल जौलीग्रांटI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed