फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The work boycott of Anganwadi Employees Union

Rishikesh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी

Sat, 24 Feb 2024 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
The work boycott of Anganwadi Employees Union
Iनिर्वाचन से संबंधित कार्य हो रहे प्रभावित, प्रदर्शन आजI
विज्ञापन




आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सदस्य तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राजकीय कर्मचारी घोषित करने समेत कई मांगों और समस्याओं के निदान को लेकर बीते 20 फरवरी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलित हैं। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार कर रही हैं। जिससे वर्तमान में चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।




उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने बताया कि लंबे समय से सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा भविष्य निधि, चिकित्सा सुविधा आदि के लिए बराबर मांग करने के बाद भी कोई सुध नहीं ले रहा है। कार्यकर्ताओं की अन्य कई समस्याएं भी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को मांगों के समर्थन और समस्याओं के निदान की मांग को लेकर आंगनबाडी कर्मचारी संघ के सदस्य प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed