फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The survey work on the Barrage-Neelkanth motor road

Rishikesh News: कछुआ गति से चल रहा बैराज-नीलकंठ मोटर मार्ग का सर्वे

Wed, 25 Oct 2023 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The survey work on the Barrage-Neelkanth motor road
Iआठ महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ सर्वे कार्यI
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की ओर से बैराज-नीलकंठ मोटर मार्ग पर सर्वे कार्य कछुआ गति से चल रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि मार्ग का डबल लेन होने से सड़क पर लगने वाले जाम से उन्हें निजात मिलेगी। लेकिन उनकी उम्मीदें विभाग के कार्य से धूमिल हो रही हैं।



नीलकंठ, हेंवल घाटी और पर्वतीय रूट पर आने जाने वाले वाहन जाम में न फंसे इसके लिए बैराज-नीलकंठ की करीब 35 किमी मोटर मार्ग को डबल लेन बनाने की योजना है। इसके लिए प्रथम चरण में लोनिवि दुगड्डा विभाग को जनवरी 2023 में सर्वे कार्य के लिए करीब 20 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


फरवरी से लोनिवि ने मोटर मार्ग का सर्वे कार्य शुरू किया। जिसकी रिपोर्ट लोनिवि ने शासन को भेजना है। उसके बाद ही अग्रिम वित्तीय स्वीकृति मिलेगी। चौड़ीकरण के दौरान इस मोटर मार्ग की चौड़ाई 10 से 12 मीटर होगी। वर्तमान समय में इस सड़क की चौड़ाई करीब छह मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोटर मार्ग पर छह पुलिया का भी निर्माण होगा। जिनकी लंबाई करीब 18 मीटर, छह मीटर और नौ मीटर होगी। इसके साथ ही सड़क का डामरीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है। लेकिन करीब आठ महीने का समय बीत गया है। लोनिवि का सर्वे कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

डबल लेन की बाट जोह रहे स्थानीय नागरिक सत्यपाल सिंह राणा, भगत सिंह पयाल, कलम सिंह राणा, अरुण जुगलान ने बताया कि मोटर मार्ग का डबल लेन होने से लोगों का जाम से निजात मिलेगी। लेकिन विभाग की कार्यशैली को देखकर नहीं लग रहा है कि योजना जल्द धरातल पर साकार होगी।




पेड़ों की गणना का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा अन्य सर्वे कार्य प्रगति पर है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। -सत्यप्रकाश राठौर, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed