{"_id":"65f4a4a78131e6173b04a3c4","slug":"the-student-union-has-demanded-resolution-of-various-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-372019-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iछात्रसंघ के पदाधिकारियों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापनI
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर के छात्रसंघ ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। इस संबंध में विवि के कुलपति एनके जोशी को ज्ञापन सौंपा है।
छात्र नेताओं ने बताया कि पूर्व में कई बार वाई-फाई व स्मार्ट क्लास संबंधी समस्याओं के लिए ज्ञापन दिया गया। लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाद अभी तक सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए हैं।
कोयल घाटी स्थित महिला छात्रावास की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा हुआ है। इस पर त्वरित कार्रवाई कर संबंधित विभागों से विचार-विमर्श कर जमीन को विवि के नाम करवाकर छात्रावास शुरू कराया जाए। वहीं छात्रसंघ भवन के निर्माण के लिए भी कई बार अवगत कराया गया। अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व में कई बार परिसर के खेल मैदान के सुधारीकरण के संबंध में अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक मैदान का समतलीकरण भी नहीं कराया गया। छात्रसंघ ने समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, सचिव माधवेंद्र मिश्रा, विवि प्रतिनिधि विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।