फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Pundrasu drinking water scheme will be cleaned before the Kumbh Mela, with water pressure reduced for 10 days

Rishikesh News: कुंभ से पहले पुंडरासू पेयजल योजना की सफाई, 10 दिन कम प्रेशर से आएगा पानी

Sat, 24 Oct 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 24 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
The Pundrasu drinking water scheme will be cleaned before the Kumbh Mela, with water pressure reduced for 10 days
- नीलकंठ समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित
विज्ञापन

यमकेश्वर। वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले से पहले जल संस्थान ने पेयजल योजनाओं की सफाई की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत पुंडरासू पेयजल योजना के रॉ-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और मुख्य स्टोरेज टैंक की शुक्रवार से सफाई शुरू कर दी गई है जा आगामी 10 दिन तक चलेगी। टैंक में बरसात के दौरान भारी मात्रा में मिट्टी, रेत और मलबा जमा होने से सफाई कार्य में करीब 10 दिन लगेंगे। इस अवधि में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी और उपभोक्ताओं को कम प्रेशर से पानी मिलेगा।

जल संस्थान कोटद्वार के अपर सहायक अभियंता हिमांशु त्यागी ने बताया कि बरसात के दौरान हेंवल नदी में आई बाढ़ के कारण पेयजल योजना के टैंक में काफी मलबा जमा हो गया था। इससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। आगामी कुंभ मेले को देखते हुए पेयजल योजनाओं की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुंडरासू योजना के रॉ-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई कराई जा रही है। पुंडरासू पेयजल योजना से नीलकंठ क्षेत्र सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों में करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की जाती है। सफाई कार्य के चलते इन क्षेत्रों में अगले दस दिनों तक पानी का दबाव कम रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सफाई कार्य पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed