फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The mill started paying sugarcane price from the first week itself.

Rishikesh News: मिल ने पहले सप्ताह से ही शुरू किया गन्ना मूल्य भुगतान

Thu, 27 Nov 2025 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
The mill started paying sugarcane price from the first week itself.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। सरकारी शुगर मिल ने गन्ना किसानों के चेहरे पर गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ होने के पहले सप्ताह में ही रौनक ला दी है। मिल ने बृहस्पतिवार को किसानों के लिए 304.15 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। पहले सप्ताह से ही भुगतान शुरू होने पर किसान उत्साहित नजर आ रहे हैं।

शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुगर मिल में 18 से 26 नवंबर तक किए गन्ने आपूर्ति का 304.15 लाख का भुगतान कर दिया गया है। जिसमें गन्ना समिति डोईवाला को 97.28 लाख, देहरादून समिति को 51.13 लाख, ज्वालापुर समिति को 51.10 लाख, रुड़की समिति को 96.18 लाख, दी पावंटा वैली शुगर केन ग्रोवरस समिति को 3.88 लाख, दी शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवरस समिति को 69 हजार और लक्सर समिति को 3.89 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान जारी कर दिया गया है। बता दें कि सरकारी शुगर मिल डोईवाला ने कभी पहले सप्ताह से गन्ना मूल्य भुगतान की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया था। अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मिल की ओर से समय अंतराल पर गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा। किसानों ने मिल प्रबंधन के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed