{"_id":"662ec1dcf3c72f640c017934","slug":"the-lure-of-discount-in-the-name-of-online-shopping-proved-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-401478-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: फैक्टरीकर्मी के खाते से उड़ाए 28 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: फैक्टरीकर्मी के खाते से उड़ाए 28 हजार रुपये
विज्ञापन
Iऑनलाइन शाॅपिंग में छूट का दिया झांसा, पुलिस को दी तहरीरI
एक फैक्टरीकर्मी को ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर छूट का लालच महंगा पड़ गया। झांसा देकर उसके खाते से 28 हजार रुपये साफ कर दिए गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें जांच शुरू कर दी गई है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर मोहल्ला निवासी राजबीर सिडकुल स्थित एक दवा कंपनी में कर्मचारी है। राजबीर के मोबाइल पर शनिवार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी है। कुछ समय पहले उनकी कंपनी से कुछ ऑनलाइन सामान मंगवाया था। कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए एक स्कीम चलाई जा रही है। जिसमें उन्हें ऑनलाइन सामान की खरीदारी करने पर अब 60 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। उन्हें इसके लिए कुछ औपचारिकता पूरी करनी होगी।
उसने बताया कि उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर वह एक लिंक भेज रहे है। इस लिंक को ओपन कर वह कंपनी की औपचारिकता पूरी कर सकते हैं। औपचारिकता पूरी करने के बाद कंपनी की तरफ से उन्हें हर उत्पाद पर छूट मिलेगी। उसकी बातों में आकर फैक्टरीकर्मी मोबाइल पर आए लिंक को ओपन कर दिया। लिंक को ओपन करने के कुछ देर बाद ही खाते से 28 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। खाते से निकासी का मैसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। पीड़ित ने इस बावत पुलिस को तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।