फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Horizon School won the volleyball tournament title

Rishikesh News: द होराइजन स्कूल ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Sat, 24 Oct 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 24 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
The Horizon School won the volleyball tournament title
जौलीग्रांट। द होराइजन स्कूल जौलीग्रांट में सीबीएसई सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा ने कहा कि सेमी फाइनल मुकाबलों में डीएसबी ऋषिकेश ने सुभाष चंद्र बोस टीम को 21-11, 21-14 से और द होराइजन स्कूल ने राजहंस को 21-15, 21-8 से हराया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में द होराइजन स्कूल ने 23-25, 25-19, 25-23 से डीएसबी ऋषिकेश को हराकर बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में द होराइजन स्कूल की टीम ने 22-25, 25-23, 15-12 से राजहंस पब्लिक स्कूल को हराया।
बालक वर्ग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के मयंक शर्मा और बालिका वर्ग में द होराइन स्कूल की स्नेहा राणा रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कैप्टन एके शर्मा, प्रीति चौहान, विकास गुप्ता, संजय कुनियाल, सविता सेमवाल, लक्ष्मीकांत पांडे मानसी, उषा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed