फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Lachhiwala Nature Park Tourist Can see butterflies From this season

Lachhiwala Nature Park: इस सीजन से पर्यटक कर सकेंगे तितलियों के संसार का दीदार, जानें क्या होगा खास

Wed, 06 Dec 2023 01:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 06 Dec 2023 01:32 PM IST
सार

लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटकों की हर साल संख्या बढ़ रही है। पार्क में कृत्रिम झील का विस्तार किया जा रहा है। वहीं अब पांच हेक्टेयर में बनाए गए हर्बल गार्डन और तितली पार्क को भी पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है।

विज्ञापन
Dehradun Lachhiwala Nature Park Tourist Can see butterflies From this season
तितली - फोटो : ANI

विस्तार

लच्छीवाला फॉरेस्ट नेचर पार्क में बना हर्बल गार्डन और तितली पार्क पर्यटकों के लिए आने वाले सीजन में खुल जाएंगे। जिससे पर्यटक तितलियों का संसार देखने के साथ औषधिय गुणों वाले पौधों के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

विज्ञापन


लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटकों की हर साल संख्या बढ़ रही है। पार्क में कृत्रिम झील का विस्तार किया जा रहा है। वहीं अब पांच हेक्टेयर में बनाए गए हर्बल गार्डन और तितली पार्क को भी पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है। पार्क परिसर में वन विभाग ने हर्बल गार्डन तैयार किया है। जिसका मकसद पर्यटकों को औषधीय गुणों वाले पौधों के बारे में जानकारियां देना है।
विज्ञापन


पार्क में तितली पार्क भी बना है, जहां रंग-बिरंगी तितलियों का संसार है। लेकिन इनको पर्यटकों के लिए अभी तक नहीं खोला गया है। लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के बाद वन विभाग ने हर्बल गार्डन और तितली पार्क को आने वाले सीजन से खोलने की तैयारी की है। पार्क में पर्यटकों को नेचर ट्रेल से लेकर कैनोपी व्यू का आनंद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बल पार्क में 31 से अधिक औषधिय पौधेI
नेचर पार्क के हर्बल गार्डन में ऐलोवेरा, धातकी, अनार, सीता अशोक, निर्गुडी, विषमार, पुत्रजीवां, हरश्रृंगार, प्रियांगु, आंवला, हरड, बहेड़ा, जामुन, मरोडफली, बेल, अमलतास, बिक्सा, रीठा, इलाइची, कपूर, श्यामातुलसी, जावाग्रास, लेमनग्रास, देशी गुड़हल,नीम, अखरोट, टिमरू, गरम मसाला, दालचीनी, नींबू, वन हल्दी आदि कई प्रकार के जड़ी-बूटी और औषधीय पौधों के बारे में पर्यटक जान सकेंगे।


लच्छीवाला नेचर पार्क परिसर में पांच हेक्टेयर में बने हर्बल गार्डन और तितली पार्क को पर्यटकों के लिए शुरू किया जा रहा है। दोनों को व्यवस्थित बनाने के लिए विभागीय स्तर पर काम हो रहा है। सीजन में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे पर्यटक औषधि पौधों और विभिन्न प्रकार की तितलियों का दीदार कर सकेंगे।

- घनानंद उनियाल, वन क्षेत्राधिकारी, लच्छीवालाI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed