फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The government was accused of stopping the budget for the removal of garbage

सरकार पर लगाया कूड़ा हटवाने के लिए बजट रोकने का आरोप

Sun, 28 Aug 2022 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The government was accused of stopping the budget for the removal of garbage
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंदनगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटवाने के लिए जारी बजट को रोकने का प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रनिधियों पर आरोप लगाया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदेेश सरकार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। शव यात्रा हरिद्वार रोड स्थित धरना स्थल से शुरू हुई। जो पुरानी चुंगी होते हुए वापस ट्रंचिंग ग्राउंड के पास खत्म हुई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्षद अजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार होते हुए ऋषिकेश का विकास ठप है। 35 साल से हरिद्वार रोड पर गोविंदनगर में कूड़ा डाला जा रहा है। लेकिन अभी तक कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से बजट रोकने के कारण कूड़ा निस्तारण प्लांट का काम चार महीने से बंद है।
विज्ञापन

पार्षद राधा रमोला ने कहा कि चुने हुए सत्तापक्ष के लोग न तो मैदान से कूड़ा हटवा रहे हैं और न ही शहर की सड़क और नालियां बनने दे रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि जब तक ट्रंचिंग ग्राउंड से पूरा कूड़ा नहीं हट जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला, रामकुमार संगर, देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, विजयलक्ष्मी शर्मा, बृजपाल राणा, एकांत गोयल, जयपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed