फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The elephant went on a rampage in Bhattonwala

भट्टोंवाला में हाथी ने मचाया उत्पात  

Wed, 01 Mar 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।  
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।   Updated Wed, 01 Mar 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
The elephant went on a rampage in Bhattonwala
कालागढ़ कार्बेट पार्क में कर्नाटक से आए हाथी। - फोटो : अमर उजाला

न्याय पंचायत श्यामपुर के ग्राम भट्टोंवाला में हाथी ने सोमवार रात जमकर उत्पात मचाया। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को तहस नहस किया। खदेड़ने आए वनकर्मियों को भी दौड़ा लिया। जान बचाकर भागे वनकर्मियों ने करीब सात बार हवाई फायर करके हाथी को जंगल में खदेड़ा।   

विज्ञापन


सोमवाररात एक हाथी भट्टोवाला में आ धमका था। हाथी ने काश्तकार दिनेश राणा, जोत सिंह पोखरियाल, रवि राणा, दुर्गा प्रसाद व्यास के कई बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को रौंद डाला। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी राजेश डोबाल और सुरेंद्र सिंह ने हाथी को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाथी उनके पीछे दौड़ पड़ा। वह किसी तरह जान बचाकर भागे और हवा में तीन राउंड फायर झोंककर हाथी को खदेड़ा। बताया कि करीब दो घंटे बाद एक हाथी फिर आबादी में आ गया। भगाने पर वह वन चौकी की ओर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार राउंड हवाई फायर कर उसे बमुश्किल भगाया। वनकर्मी राजेश डोबाल ने बताया कि रात 11 बजे से तड़के पांच बजे तक हाथी भगाने में लगे रहे। तड़के हाथी को भगाने के लिए आतिशबाजी भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed