{"_id":"69e005357c22362e3a070d1c","slug":"the-cleaning-system-of-the-camp-is-now-with-the-corporation-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-947749-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम : ट्रांजिट कैंप की सफाई व्यवस्था अब नगर निगम के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम : ट्रांजिट कैंप की सफाई व्यवस्था अब नगर निगम के पास
Thu, 16 Apr 2026 03:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप की सफाई का काम अब नगर निगम करेगा। यात्रा प्रशासन की अधिकृत एजेंसी की ओर से सफाई कर्मचारियों का समय से भुगतान न करने पर डीएम ने यह निर्देश जारी किए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान शहर में सीवर लाइन का काम बंद रहेगा। डीएम ने जल निगम के अधिकारियों को सीवर लाइन का काम बंद करने व क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत के निर्देश दिए।
डीएम देहरादून सविन बंसल ने चारधाम यात्रा को लेकर ट्रांजिट कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक की। स्थानीय प्रशासन से यात्री सुविधाओं के लिए जुटाए जा रहे संसाधनों के बारे में जानकारी ली। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में सफाई करने वाले कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण उन्होंने कार्य बहिष्कार कर दिया था।
यात्रा प्रशासन के सीईओ मनमोहन सिंह ने कहा कि श्रमिकों का मामला लेबर कोर्ट में चल रहा है।डीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा का बजट नगर निगम को दिया जाएगा। नगर निगम की सफाई एजेंसी ट्रांजिट कैंप में भी काम करेगी। जो कर्मचारी ट्रांजिट कैंप में काम कर रहे हैं वहीं काम करेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि ट्रांजिट कैंप परिसर में जर्मन हैंगर और पैगोडा टेंट लगाने काम चल रहा है। इसके अलावा 21 कैनोपी लगाई जाएगी। सीएमओ मनोज शर्मा ने कहा कि ट्रांजिट कैंप की डिस्पेंसरी में आठ-आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
जिला पर्यटन अधिकारी ने कहा कि ट्रांजिट कैंप में 24 और आईएसबीटी में छह स्थानों पर पंजीकरण किया जाएगा। जल संस्थान के एसई ने कहा कि इस बार ट्रांजिट कैंप में दो स्थानों पर दो-दो कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी। डीएम ने जल संस्थान के एसई को सत्यनारायण मंदिर में अस्थाई पानी की लाइन बिछाने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि इस बार नगर निगम की ओर से 40 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। डीएम ने कहा कि जो 39 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, उन स्पॉटों को लेकर संबंधित अधिकारियों की अलग से बैठक कराई जाएगी। इस मौके पर शक्ति प्रसाद, बीएन द्विवेदी, अरुण विक्रम सिंह, अरविंद नेगी, मनोज शर्मा, विजय गौड़, एके श्रीवास्तव, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
-- -
सड़कों से हटेगा अतिक्रमण
शहर की सड़कों पर पसरे अतिक्रमण के सवाल पर डीएम ने बताया कि इसको लेकर अधीनस्थों के साथ चर्चा हो चुकी है। शहर में जहां-जहां सड़कों पर अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा।