फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The budget holds immense potential for the state.

बजट में उत्तराखंड के लिए अपार संभावनाएं : महेंद्र भट्ट

Sun, 08 Feb 2026 02:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 08 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The budget holds immense potential for the state.
09- देहरादून रोड ​स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।संवाद
राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत का दस्तावेज है। यह विकसित भारत के प्रथम चरण का पहला बजट है। केंद्र सरकार का बजट उत्तराखंड राज्य के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। बजट में उत्तराखंड के लिए अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


शनिवार को महेंद्र भट्ट ने देहरादून रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं, पर्यटन और छोटे व्यापारियों को मजबूती देगा और राज्य के विकास को नई दिशा देगा। बजट में उत्तराखंड के 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास की योजना शामिल है।
विज्ञापन




होटल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। होम स्टे योजना को मुद्रा ऋण से जोड़कर स्थानीय लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। बजट से राज्य में लघु और मध्यम उद्योग रफ्तार पकड़ेंगे। लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए बिना गारंटी ऋण सीमा 10 करोड़ रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में 36 जीवनरक्षक दवाओं को सीमा शुल्क से मुक्त किया गया है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना लागू की गई है, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ाई गई है।




विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों एवं छोटे व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed